रिपोर्ट-खिलेश साहू
कुरूद जनपद के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत भेंडरवानी व आश्रित ग्राम चिरपोटी में लंबे समय से जर्जर सड़क और कीचड़ की समस्या से परेशान स्थानीय लोगों को इससे बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
स्थानीय विधायक और जनप्रतिनिधियों के प्रयास से यह सड़क उच्च गुणवत्ता वाले कंक्रीट से बनाई जाने की उम्मीद है जिससे इसकी मजबूती बढ़ेगी और बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या नहीं होगी।
स्थानीय नागरिकों ने सड़क निर्माण का स्वागत करते हुए कहा कि इससे आवागमन सुगम होगा और निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा किए जाने का दावा किया गया है।
मुक्तिधाम में शेड निर्माण कार्य शुरू, अंतिम संस्कार में मिलेगी सुविधा
कुरुद जनपद के ग्राम पंचायत भेंड़रवानी के आश्रित ग्राम चिरपोटी स्थित मुक्तिधाम में शेड निर्माण कार्य के लिए 4 लाख 79 हजार रुपए स्वीकृति प्रदान किया गया है लंबे समय से धूप और बारिश में अंतिम संस्कार करने की मजबूरी झेल रहे लोगों को अब इससे बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
ताकि हर मौसम में लोगों को सुविधा मिल सके। शेड बनने से शोकाकुल परिजनों और उपस्थित लोगों को धूप, बारिश और गर्मी से संरक्षण मिलेगा।
स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने मुक्तिधाम में शेड निर्माण को आवश्यक बताते हुए इसका स्वागत किया है। उनका कहना है कि यह कार्य मानवीय संवेदनाओं से जुड़ा है और इससे समाज को सम्मानजनक सुविधा प्राप्त होगी। निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।







