Home चर्चा में शराब कोचिये कों रतनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

शराब कोचिये कों रतनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

34
0
रतनपुर संवाददाता – विमल सोनी
 शराब कोचियों से 20 पाव देशी प्लेन शराब व 10 पाव अंग्रेजी शराब के कुल 5.400 लीटर कीमती 2800 रूपये व परिवहन में प्रयुक्त हीरो प्लेजर स्कूटी को किया जप्त।
रतनपुर पुलिस के द्वारा शराब कोचियों पर लगातार की जा रही कार्यवाही। 
गिरफ्तार आरोपी –
1. मनोज कुमार कश्यप पिता कृष्ण कुमार उम्र 39 वर्ष निवासी करैहापारा रतनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.।
                                  श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के कारोबारियों पर लगातार कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में दिनाँक 17/01/2026 को मुखबीर से सुचना मिला कि एक व्यक्ति स्कूटी में देशी शराब दुकान से भारी मात्रा में देशी प्लेन शराब बिक्री हेतु रतनपुर की ओर लेकर जा रहे हैं, कि सुचना पर रेड कार्यवाही हेतु थाना रतनपुर से टीम रवाना हुई थी, नवापारा नेशनल हाईवे रोड के पास पुलिस टीम द्वारा रेड कार्यवाही कर स्कूटी सवार व्यक्ति मनोज कुमार कश्यप के कब्जे से 20 पाव देशी प्लेन शराब व 10 पाव अंग्रेजी शराब कुल 5.400 लीटर कीमती 2800 रूपये व परिवहन में प्रयुक्त हीरो प्लेजर को जप्त कर उक्त व्यक्ति के विरूद्ध आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
                 उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय, सउनि पवन सिंह, आर.आकाश डोंगरे, देवानंद चन्द्राकर का विशेष योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here