Home चर्चा में सुकमा के छात्रों ने संभाग स्तरीय युवा संसद में हासिल किया द्वितीय...

सुकमा के छात्रों ने संभाग स्तरीय युवा संसद में हासिल किया द्वितीय स्थान

4
0

सुकमा संवाददाता – पोडियामी दीपक 

सुकमा, 18 जनवरी 2026/ शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र के ऑडिटोरियम में गुरुवार को युवा संसद के जोशीले संवाद, तीखी बहस और संसदीय मर्यादाओं के जीवंत प्रदर्शन का साक्षी बना। जगदलपुर में आयोजित संभाग स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता 2025-26 में सुकमा जिले के सेजेस अंग्रेजी माध्यम पावरास और पी.एम. श्री बालक विद्यालय सुकमा के विद्यार्थियों की संयुक्त टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संभाग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में कोंडागांव जिले ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि सुकमा की टीम ने उसे कड़ी टक्कर दी। सुकमा के विद्यार्थियों ने संसद की कार्यवाही, प्रश्नकाल, शून्यकाल और विधायी प्रक्रियाओं का प्रभावशाली मंचन किया। उनके आत्मविश्वास, तार्किक क्षमता और सटीक संवाद शैली ने दर्शकों व निर्णायकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस प्रतियोगिता में बस्तर संभाग के सातों जिलों के प्रतिभागियों ने भाग लिया और संसदीय कार्यप्रणाली का जीवंत प्रदर्शन प्रस्तुत किया। प्रतिस्पर्धा बेहद रोमांचक रही। इस उपलब्धि के लिए जिला प्रशासन सहित शिक्षकों और अभिभावकों ने सुकमा के विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here