Home चर्चा में एमपीएल मैच में पहुंचे कांग्रेस नेता सुशील मौर्य

एमपीएल मैच में पहुंचे कांग्रेस नेता सुशील मौर्य

7
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

जगदलपुर। ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन मन्नत पार्क की द्वारा आयोजित मुस्लिम प्रीमियर लीग रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन –5 गांधी मैदान में बतौर मुख्य अतिथि बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि महामंत्री जाहिद हुसैन, पार्षद अफरोज बेगम व जस्टिन भवानी शामिल थे। आयोजन कमेटी के हाजी वसीम अहमद ने शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य का पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य व विशिष्ट अतिथियों ने लालबाग और लैंडमार्क होम के बीच खेले जाने वाले मैच का टॉस कराकर शुभारंभ किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here