दीपका संवाददाता – हेमचंद सोनी
गेवरा दीपका
मां दीपेश्वरी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह ज्योति नगर दीपका में शुभारंभ गुप्त नवरात्रि के प्रतिपदा के दिन भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्यों ने जहां व्यापक व्यवस्था करते हुए बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया वहीं दीपका क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि एवं प्रबुद्ध जनों ने कलश यात्रा में शामिल होकर सैकड़ो की तादाद में कलश उठाकर मातृशक्तियों ने प्रगति नगर होते हुए शोभा यात्रा के साथ कलश स्थापना में अपना सहयोग प्रदान करते हुए अपनी मनोकामना का आशीर्वाद मां भगवती से लिया इस अवसर पर नगर पालिका के अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत पार्षद अरुणीश तिवारी अविनाश सिंह संतोषी दीवान संतोष निराला हिमांशु देवांगन अविनाश यादव एवं अनूप यादव उत्तम दुबे मनोज दुबे अरविंद सिंह गोविंद यादव गजेंद्र सिंह ठाकुर कलश यात्रा में सम्मिलित हुये
इस दौरान आयोजन समिति के सदस्य प्रमुख रूप से दिलीप सिंह मनोज शर्मा विशाल अग्रवाल राम जय सिंह सर्वेश सोनी पूरी टीम के साथ आयोजन को सफल बनाने में लग रहे आज 19 जनवरी 2026 से 23 जनवरी 2026 तक चलने वाले इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह में ज्योति नगर सहित दीपका के अनेक लोगों ने हिस्सा लिया शिव धाम में प्रमुख रूप से मां द्वीपेश्वरी माता दक्षिण मुखी हनुमान जी श्री शनि भगवान जी श्री गणेश भगवान जी एवं श्री भैरव जी व राधा कृष्ण भगवान की मूर्तियां स्थापित की जा रही हैं आज प्रथम दिवस विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें जनप्रतिनिधियों ने स्वयं सेवा भाव से भंडारे में अपना सहयोग प्रदान किया









