महाआरती नगर में हिंदुत्व संरक्षण की दिशा में सार्थक पहल… अधिवक्ता चितरंजय पटेल
श्री सिद्ध हनुमान मंदिर शक्ति की महाआरती में पंडित सदियों शर्मा सारंगढ़ ने हनुमान परिवार के सदस्यों के साथ ५१ दीपों की महाआरती हनुमान लला को समर्पित किया तो वहीं संध्या वैष्णव, अंजू देवांगन, पुष्पा निर्मलकर के साथ नारी शक्तियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन किया गया।

आज पंडित संदीप शर्मा ने श्री सिद्ध हनुमान परिवार के महाआरती की तारीफ ए काबिल बताते हुए कहा कि महाआरती में शामिल होकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं तथा मंदिर परिवार के सुखद भविष्य की कामना करता हूं तो वहीं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि महाआरती हिंदुत्व संरक्षण की दिशा में सार्थक पहल साबित हो रहा है।
इस अवसर पर पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव ने हनुमान लला का श्रृंगार पूजन के साथ आरती संपन्न कराया तो वहीं कार्यक्रम का संचालन कोंडके मौर्य ने किया तथा फोटोग्राफी_ अमित तंबोली ने किया तथा सुबह का श्रृंगार– हर्ष मोक्ष जायसवाल, शाम का श्रृंगार_ सहस अग्रवाल के द्वारा कराया गया एवं प्रसाद व्यवस्था_यातायात थाना शक्ति एवं अमित तंबोली, पप्पू खर्रा, बृजेश शर्मा के द्वारा चढ़ाया गया। आज सिंदूर अभिषेक– तेजस नायक,विकास बरेठ, सिद्ध तिवारी, रामगोपाल देवांगन, सावित्री यादव के द्वारा कराया गया तो सुंदर कांड पाठ –अमन डालमिया,आदित्य अग्रवाल, गितेश कुमार पांडेय, एकांश बरेठ, शिवांश कसेर, सुमित राजपूत के द्वारा कराया गया।
विदित हो कि हनुमान जी की महाआरती का हमारे हनुमान यू ट्यूब चैनल ने लाइव प्रसारण किया जा रहा है जिसका दर्शन लाभ श्रद्धालुजन कर सकते हैं।









