Home कोरबा गुरमा (ठेंगरीमार) में ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट का महाकुंभ,फाइनल मुकाबले में दुर्गापुर ने...

गुरमा (ठेंगरीमार) में ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट का महाकुंभ,फाइनल मुकाबले में दुर्गापुर ने मारी बाज़ी, मुख्यतिथि टिकेश्वर राठिया नें टॉस कर की मैंच प्रारम्भ

57
0
कोरबा संवाददाता – हेमलाल झारिया
कोरबा जिले अंतर्गत रामपुर विधानसभा क्षेत्र के वनाँचल क्षेत्र ग्राम पंचायत गुरमा के आश्रित ग्राम ठेंगरीमार में आयोजित ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला उत्साह, खेल भावना और भारी जनसमर्थन के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का फाइनल मैच दुर्गापुर एवं ओंगना टीमों के बीच खेला गया, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए दुर्गापुर की टीम ने विजय प्राप्त कर प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया, जबकि ओगना की टीम उपविजेता रही।
इस खेल महोत्सव में मुख्य अतिथि भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री टिकेश्वर सिंह राठिया, जनपद पंचायत कोरबा अध्यक्ष श्रीमती बिजमोती राठिया तथा जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रेणुका राठिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।
 अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और ग्रामीण अंचल में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए ऐसे आयोजनों की सराहना की।इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिमन्यु राठिया, भाजपा पूर्व महामंत्री हेमलाल झारिया, समिति के सभी सदस्य गण सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने विजयी टीमों को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की, व आयोजन समिति का सराहनीय की आयोजन समिति व वरिष्ठ जनों सहित समस्त सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
फाइनल मुकाबले को देखने के लिए ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों सहित बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे, जिन्होंने रोमांचक मैच का भरपूर आनंद लिया। यह प्रतियोगिता न केवल खेल आयोजन रही, बल्कि ग्रामीण युवाओं की प्रतिभा, एकता और खेल संस्कृति को मजबूती देने वाला प्रेरणादायक उदाहरण भी बनी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here