कीमती धातुओं की कीमतों में जबरदस्त तेजी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। साल 2025 में शानदार रिटर्न देने के बाद अब 2026 में भी सोना और चांदी निवेशकों को चौंका रहे हैं। आज दोनों धातुओं ने नए ऑल टाइम हाई स्तर को छू लिया।
सोने की कीमत पहली बार ₹1.52 लाख प्रति 10 ग्राम के पार निकल गई, जबकि चांदी ने भी सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ते हुए ₹3.27 लाख प्रति किलोग्राम का स्तर हासिल कर लिया।
MCX पर क्या रहे भाव?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना करीब 3% की तेजी के साथ ₹1,49,941 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। पिछले सत्र के मुकाबले इसमें लगभग ₹4,300 की मजबूती दर्ज की गई।
वहीं चांदी में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला। चांदी करीब 4% की तेजी के साथ ₹3,22,872 प्रति किलो तक पहुंच गई। कारोबारी सत्र के दौरान चांदी का निचला स्तर ₹3,06,499 रहा, जबकि पिछले दिन यह ₹3,10,275 पर बंद हुई थी।
दिल्ली सर्राफा बाजार का हाल
राजधानी दिल्ली में आज सोने-चांदी के रेट कुछ इस प्रकार रहे—
24 कैरेट सोना: ₹1,49,920 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹1,37,460 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोना: ₹1,12,480 प्रति 10 ग्राम
चांदी (1 किलो): ₹3,20,100
बढ़ती कीमतों से ज्वैलर्स चिंतित
सोना और चांदी जिस रफ्तार से महंगे हो रहे हैं, उससे आम ग्राहकों की खरीदारी पर असर पड़ता नजर आ रहा है। महंगाई के इस दौर में कई लोगों ने ज्वैलरी खरीदने की योजना टाल दी है। यही वजह है कि आने वाले शादी-विवाह के सीजन को लेकर सर्राफा कारोबारियों की चिंता बढ़ती जा रही है।









