बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
= शिक्षक पाढ़ी ने बढ़ाया बकावंड ब्लॉक का गौरव =
= राज्य स्तर पर सम्मानित हो चुके हैं सृजनशील शिक्षक खगेंद्र पाढ़ी =
बकावंड। विकासखंड बकावंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ढोढरेपाल के शिक्षक खगेंद्र पाढ़ी ने नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धतियों के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य कर विकासखंड को गौरवान्वित किया है।
श्री पाढ़ी द्वारा विनोबा ऐप के माध्यम से बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल, नई शिक्षा पद्धति, मॉडल मेकिंग एवं ड्रामा जैसी रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ते हुए राज्य स्तरीय प्रदर्शन किया गया। इन गतिविधियों के वीडियो प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर उन्होंने प्रभावी शिक्षण का उदाहरण प्रस्तुत किया, जिसके परिणाम स्वरूप उन्हें “पोस्ट ऑफ द मंथ” का सम्मान प्राप्त हुआ। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए जिला कलेक्टर हरिस एस द्वारा खगेंद्र पाढ़ी को “एजुकेशन हीरो इन एक्शन” बैग एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में उनके इस नवाचारपूर्ण प्रयास से न केवल विद्यार्थियों को लाभ मिला है, बल्कि अन्य शिक्षकों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बना है। इस सम्मान पर बीईओ चंद्रशेखर यादव, बीआरसी सोनसिंह भारती, एबीईओ, प्राचार्य गोवर्धन पाणिग्रही और विद्यालय परिवार ने श्री पाढ़ी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।









