Home चर्चा में पूर्व सरपंच को नक्सलियों ने मारी गोली, हुई मौत

पूर्व सरपंच को नक्सलियों ने मारी गोली, हुई मौत

244
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

= पहले भी भीमा पर हमला कर चुके थे नक्सली =
जगदलपुर। बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में एक पूर्व सरपंच की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। यह नक्सलियों की करतूत मानी जा रही है। मामला बीजापुर के पामेड़ थाना क्षेत्र का है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ग्राम कंचाल निवासी लगभग 40 वर्षीय पूर्व सरपंच भीमा मड़कम की ग्राम काऊरगट्टा में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हत्या करने की सूचना पामेड़ थाने को प्राप्त हुई है। सूत्रों ने बताया कि पूर्व सरपंच भीमा को खेत से वापस लौटते समय अज्ञात लोगों ने गोली मारी। उस समय आसपास के खेतों में कई ग्रामीण भी काम कर रहे थे। संभावना जताई जा रही है कि इस घटना को नक्सलियों द्वारा अंजाम दिया गया होगा। घटना लगभग 5 बजे की बताई गई है। भीमा मड़कम परिजनों द्वारा घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। पामेड़ पुलिस घटना की जानकारी जुटा रही है। सूत्रों ने बताया कि पामेड़ से पुलिस बल को मौके के लिए रवाना किया गया है। एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि पूर्व सरपंच को गोली मारे जाने के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
पूर्व सरपंच भीमा मडकम ग्राम कंचाल के निवासी थे।कावरगट्टा गांव में भीमा मडकम की हत्या की वारदात को ग्रामीणों की मौजूदगी में अंजाम दिए जाने की खबर है। भीमा मड़कम पर पहले भी नक्सली हमला कर चुके थे।भीमा मड़कम कल ही दंतेवाड़ा जिले के बचेली से गांव लौटे थे। इस घटना से बाद गांव में दहशत का माहौल। उधर सुरक्षा बलों ने सर्चिंग अभियान के दौरान पामेड़ थाना क्षेत्र के काऊरगुट्टा के जंगल में माओवादियों द्वारा छिपा कर रखे गए विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया है। बरामद विस्फोटक सामग्री में डेटोनेटर व अन्य उपयोगी सामग्री शामिल हैं। माओवादियों के डंप की बरामदगी से पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस संबंध में पुलिस द्वारा पुष्टि नहीं की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here