बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
= अध्यक्ष चुने जाने पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं =
जगदलपुर। बस्तर संभाग के आदिवासी सपूत एवं छत्तीसगढ़ सरकार में वनमंत्री केदार कश्यप ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर सौजन्य भेंट कऱ बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

मंत्री केदार कश्यप ने नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनके साथ भाजपा प्रदेश महामंत्री के रूप में कार्य करने का अच्छा अनुभव रहा है। उनके साथ संगठन से जुड़े विभिन्न समसामयिक, रणनीतिक विषयों पर सार्थक, सकारात्मक एवं दूरगामी योजना बनाकर हमने कार्य किया है। जिसका परिणाम है कि आज छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार है। मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के अथाह अनुभवों का लाभ निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी को प्राप्त होगा। उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता से पार्टी के संगठन को मजबूती मिलेगी। उनकी युवा ऊर्जा और आधुनिक सोच के दम पर पार्टी से नए युवाओं को जोड़ने में मदद मिलेगी। नितिन नबीन जी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पार्टी का प्रभाव बढ़ेगा और वे नए मतदाताओं को आकर्षित कर पाएंगे। मंत्री केदार कश्यप ने नितिन नबीन के साथ कार्य करने के दौरान के अपने अनुभव है उसके आधार पर कहा कि नितिन नबीन जी की रणनीतिक क्षमता से पार्टी को आगामी चुनावों में बड़ा लाभ होगा।









