संवाददाता अशोक मनहर
कृष्ण कुमार टंडन सहायक उपनिरीक्षक द्वारा हर वर्ष जयंती कार्यक्रम में 15000 हजार इनाम देने की घोषणा
बिलाईगढ़= हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम पंचायत परसाडीह में ऐतिहासिक जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कई ईनाम रखा गया था जिसमें करही को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ , यह कार्यक्रम 16 जनवरी से 20 जनवरी तक रहा ,सतनामी समाज की इस पहल से क्षेत्र में भारी उत्साह देखने को मिला क्योंकि इस जयंती कार्यक्रम में गांव के लोगों के द्वारा भरपुर सहयोग मिला बाबा जी का ये जयंती समारोह सतनामी समाज पूरी पूरी धूमधाम से मनाया गया
जिसमें प्रथम पुरस्कार कृष्ण कुमार टंडन सहायक उपनिरीक्षक द्वारा प्रदान किया गया और गांव के लोगों के बीच भी घोषणा किया गया कि मैं हर वर्ष जयंती कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार 15000 रूपये मेरे व मेरे पिता श्री स्वागीय पिता श्री जे आर टंडन के द्वारा दिया जाएगा,
यह मै सबके सामने घोषणा करता हु,
भरी संख्या में ग्राम पंचायत परसाडीह के जन नागरिक मौजूद रहे साथ ही समापन के दिन सरसिवा थाना के कई स्टाफ शामिल रहे









