Home चर्चा में राजहरा गांधी चौक के अंदर पान ठेले की आड़ मे खूब चल...

राजहरा गांधी चौक के अंदर पान ठेले की आड़ मे खूब चल रहा सट्टा का अवैध कारोबार

180
0

बालोद संवादददाता – शब्बीर कुरैशी

दल्ली राजहरा ,
नगर के मुख्य से लगे गांधी चौक के अंदर खिलावन नामक कुख्यात अवैध कारोबारी द्वारा पुलिस के आंखों में धूल झोंक कर छुप कर अवैध सट्टा बाजार का कारोबार जोरों से चलाया जा रहा है ।

ज्ञात हो कि पूर्व में इस अवैध सटोरि पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जेल की सलाखों के पीछे भेजा था जो कि अब छूट कर आने के बाद दोबारा जोरों से फल फूल रहा है ।

पान ठेले की आड़ में चल रहे इस अवैध सट्टा कारोबार की वजह से पान ठेले में दिन भर भीड़ जमा रहती है जहां भीड़ की वजह से मोहल्ले की महिलाओं का आवागमन दुभर हो गया है , जिसके साथ बच्चों को भी इन कुकर्मों की आग में धकेलने का कार्य किया जा रहा है जिससे वार्डवासियों में रोष व्याप्त है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here