Home कोंडागांव केशकाल में नर्मदेश्वर महादेव का द्वितीय वर्ष प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव भव्यता के...

केशकाल में नर्मदेश्वर महादेव का द्वितीय वर्ष प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

50
0
केशकाल संवाददाता – विनीत पिल्लई
डीहीपारा, केशकाल
नर्मदेश्वर महादेव का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव
नगर पंचायत केशकाल अंतर्गत डीहीपारा में 22 जनवरी को नर्मदेश्वर महादेव का द्वितीय वर्ष प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पूरे श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।
रामायण पाठ एवं रात्रिकालीन भंडारा
पूजा-पाठ के पश्चात रामायण का सुंदर और भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के समापन पर रात्रि में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से गांव की खुशहाली, सुख-समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
केशकाल अंचल के गांवों में धार्मिक उल्लास
पूरे केशकाल क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पूजा-पाठ और धार्मिक आयोजनों का सिलसिला देखने को मिला। ग्राम अड़ेगा में ग्रामवासियों द्वारा मानसगान का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें अरण्डी, कोदागांव, कांकेर और गरियाबंद से आई मानसगान टीमों ने सहभागिता की।
राम मंदिर निर्माण के द्वितीय वर्ष पर आयोजन
भव्य राम मंदिर निर्माण के द्वितीय वर्ष के उपलक्ष्य में क्षेत्र के अनेक गांवों के लोगों ने इन आयोजनों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसी क्रम में जाम गांव में भी मानसगान का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसने पूरे अंचल में भक्तिमय वातावरण बना दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here