बलरामपुर संवाददाता – युसूफ खान
विकासखंड कुसमी अंतर्गत इस वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया है।
प्रथम दिवस 25/01/2026
दोपहर 12 बजे से 6 बजे तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें विद्यालयीन छात्र प्रतिभागी के रूप में शामिल होंगे। उक्त कार्यक्रम के दौरान भाषण प्रतियोगिता भी रखी गई है। भाषण हेतु विषय उक्त पीडीएफ में उल्लेखित है। किसी एक विषय पर अपना भाषण प्रस्तुत कर सकते हैं।
शाम 6 बजे से एक शाम शहीदों के नाम थीम पर सिंगिंग प्रतियोगिता रखी है ।इसमें छात्र/शिक्षक/अन्य प्रतिभागी भी शामिल हो सकते हैं।
द्वितीय दिवस 26/01/2026
प्रातः 9 बजे से ध्वजारोहण एवं चयनित सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंचन,पुरस्कार वितरण।
नोट: दिनांक 23.01.2026 शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन सेजेश विद्यालय सेमरा में किया गया है।प्रत्येक वर्ग में तीन विषय दिए गए हैं।किसी भी एक विषय पर निबंध लिख सकते हैं। उत्कृष्ट निबंध लेखक को गणतंत्र दिवस के दिन मुख्य अतिथि द्वारा नगद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा।









