बलरामपुर संवाददाता युसूफ खान
बलरामपुर (कुसमी)।
बलरामपुर जिले के कुसमी नगर स्थित आईसेक्ट कंप्यूटर सेंटर, सामरी रोड में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा बड़े ही श्रद्धा, उल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। बसंत पंचमी के पावन अवसर पर पूरे परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया, जहां विद्यार्थियों व शिक्षकों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने मां सरस्वती से ज्ञान, बुद्धि और सफलता का आशीर्वाद प्राप्त करने की कामना की। पूजा के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय लोग शामिल हुए। इस अवसर पर संस्थान के संचालक एवं प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए निरंतर परिश्रम और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
पूरा वातावरण भक्ति, श्रद्धा और उत्साह से सराबोर नजर आया, वहीं बसंत पंचमी के शुभ अवसर ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया।










