Home चर्चा में विधिक सेवा प्राधिकरण, शक्ति ने मनाया बसंत पंचमी

विधिक सेवा प्राधिकरण, शक्ति ने मनाया बसंत पंचमी

46
0

विधिक सेवा प्राधिकरण _शक्ति के सायुज्य में न्यायालय परिसर शक्ति में बसंत पंचमी पर विद्यादायिनी मां सरस्वती पूजन का आयोजन हुआ। इस अवसर पर न्यायाधीश परिवार की ओर से अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश द्वय श्रीमती लीना अग्रवाल, प्रशांत कुमार शिवहरे, विशेष न्यायाधीश श्रीमती गंगा पटेल, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुश्री शुभदा गोयल, न्यायिक दंडाधिकारी श्रीमती दिव्या गोयल के साथ अधिवक्ता चितरंजय सिंह पटेल, संदीप सिंह बनाफर, लीगल डिप्टी चीफ धर्मेंद्र सोम, त्रिलोचन जांगड़े, गगन उपाध्याय आदि अधिवक्ताओं के साथ न्यायिक कर्मचारीगण ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ मां सरस्वती की वंदना किया। पश्चात न्याय परिवार की प्रमुख न्यायाधीश लीना अग्रवाल एवं प्रशांत शिवहरे ने सबको बसंत पंचमी की बधाई देते हुए सबके उज्जवल भविष्य की कामना की तो वहीं अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि न्यायालय परिवार एक बुद्धिजीवी परिवार है तथा विद्या एवं बुद्धि की देवी मां सरस्वती हमारी अधिष्ठात्री देवी है इसलिए बसंत पंचमी पर विद्यादायिनी मां सरस्वती के पूजन की परंपरा का अनुसरण करते विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वसंत पंचमी उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें न्यायिक परिवार, अधिवक्तागण, कर्मचारीगण की गरिमामय उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here