Home चर्चा में स्वामी आत्मानंद विद्यालय सेमरा में विकासखंड स्तरीय निबंध प्रतियोगिता संपन्न, एसडीएम व...

स्वामी आत्मानंद विद्यालय सेमरा में विकासखंड स्तरीय निबंध प्रतियोगिता संपन्न, एसडीएम व तहसीलदार ने किया निरीक्षण, 116 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

26
0
बलरामपुर संवाददाता युसूफ खान
गणतंत्र दिवस समारोह के उपलक्ष्य में आज स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, सेमरा में विकासखंड स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कुसमी के मार्गदर्शन एवं प्रत्यक्ष निगरानी में सुव्यवस्थित एवं गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुई।
अधिकारियों के निरीक्षण से बढ़ा छात्रों का उत्साह
परीक्षा के दौरान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री करुण डहरिया एवं तहसीलदार श्री पारस शर्मा द्वारा परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया।
अधिकारियों ने परीक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ-साथ विद्यार्थियों से संवाद कर उनका मनोबल भी बढ़ाया। प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति से छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
दो वर्गों में आयोजित हुई प्रतियोगिता, कुल 116 प्रतिभागियों की सहभागिता
यह निबंध प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई।
प्रथम वर्ग में कक्षा 10वीं से 12वीं तक के कुल 80 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
द्वितीय वर्ग में महाविद्यालय एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे 36 छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
इस प्रकार कुल 116 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में अपनी लेखन प्रतिभा का प्रदर्शन किया। परीक्षा के दौरान सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री नंदकुमार गुप्ता अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे।
गणतंत्र दिवस समारोह में किया जाएगा प्रतिभागियों का सम्मान
प्रतियोगिता के परिणाम 26 जनवरी को घोषित किए जाएंगे। दोनों वर्गों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। साथ ही दोनों वर्गों के शीर्ष-10 प्रतिभागियों को गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के कर-कमलों से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here