Home चर्चा में भूसा व प्लास्टिक बोरी टेंडर पर सवाल…? बिना टेंडर प्रक्रिया के आवंटन...

भूसा व प्लास्टिक बोरी टेंडर पर सवाल…? बिना टेंडर प्रक्रिया के आवंटन की आशंका

9
0

खिलेश साहू/धमतरी:-

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार भटागांव संग्रहण केंद्र में भूसा एवं प्लास्टिक बोरी आपूर्ति को लेकर टेंडर प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस बार संबंधित कार्य के लिए न तो टेंडर की तारीख स्पष्ट है और न ही समय, इसके बावजूद L1 में टेंडर जारी होने की चर्चा है। हैरानी की बात यह है कि जब इस संबंध में संग्रहण केंद्र अधिकारी से जानकारी मांगी गई, तो वे टेंडर की तिथि और समय तक की पुष्टि नहीं कर सके। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर टेंडर हुआ कब और किस प्रक्रिया के तहत?

सूत्रों के अनुसार, अब यह स्थिति स्पष्ट करने की जिम्मेदारी जिले के वरिष्ठ अधिकारी डी एम ओ सुनिल राजपूत पर आ जाती है, लेकिन उनसे संपर्क करने का प्रयास करने पर वे फोन पर बात करने से बचते नजर आए। बताया गया कि दौरे के दौरान भी उनसे बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने मामले को टालते हुए आवक-जावक की जानकारी दिखाने की बात कहकर जवाब टाल दिया।

संग्रहण केंद्र अधिकारी एस. के. ध्रुव (भटागांव) से जब पूछा गया कि इस बार भूसा और प्लास्टिक बोरी का टेंडर किसे मिला है, तो वे स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए। पिछले वर्ष यह टेंडर रविन्द्र जैन को मिला था, लेकिन इस बार किसे दिया गया है, इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई।अधिकारी ने यह जरूर बताया कि इस समय जो भूसा आ रहा है, वह गुंडरदेही से आ रहा है। हालांकि, बिना स्पष्ट टेंडर प्रक्रिया के आपूर्ति होने से यह संदेह गहराता जा रहा है कि कहीं बिना टेंडर ही किसी को सेटिंग के तहत कार्य तो नहीं सौंप दिया गया। अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस पूरे मामले पर क्या रुख अपनाता है और क्या टेंडर प्रक्रिया की पारदर्शिता सामने आ पाती है या नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here