Home मुख्य ख़बरें मतदाता सूची में महाघोटाला! रायपुर में लाखों नामों पर सवाल, रिश्तों की...

मतदाता सूची में महाघोटाला! रायपुर में लाखों नामों पर सवाल, रिश्तों की उम्र भी गड़बड़

131
0

रायपुर। जिले में चल रहे मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) के दौरान ऐसी विसंगतियां सामने आई हैं, जिन्होंने चुनावी व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कहीं रिकॉर्ड में दादा की उम्र पिता से कम दर्ज है तो कहीं बेटे की उम्र पिता से अधिक दिखाई गई है।

इन अनियमितताओं के बीच जिले की सात विधानसभा सीटों से अब तक 5 लाख 28 हजार से ज्यादा मतदाताओं के नाम हटाए जा चुके हैं, जबकि 1 लाख 33 हजार से अधिक मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। दावा-आपत्ति की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 21 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी।

पिता के नाम और उम्र में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लगभग 2 लाख 15 हजार मतदाताओं के पिता के नाम और उम्र मतदाता सूची में दर्ज विवरण से मेल नहीं खाते। इसके अलावा 6,040 मामलों में मतदाताओं की उम्र आधार कार्ड व अन्य सरकारी दस्तावेजों से अलग पाई गई।

57 हजार से ज्यादा मामलों में पिता का नाम गलत

विधानसभा-वार आंकड़ों पर नजर डालें तो रायपुर ग्रामीण क्षेत्र में 57,709 मामलों में पिता का नाम गलत दर्ज मिला। यहां माता-पिता की उम्र में 10,466, मतदाता की उम्र में 2,181 और दादा-दादी की उम्र में 2,038 विसंगतियां पाई गईं।

अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी स्थिति कम गंभीर नहीं है—

रायपुर पश्चिम: 40,350

रायपुर उत्तर: 26,448

रायपुर दक्षिण: 45,867

धरसींवा: 58,858

आरंग: 61,431

अभनपुर: 61,236 त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियां सामने आईं।

फॉर्म-6, 7 और 8 से हुए सीमित सुधार

मतदाता सूची संशोधन के दौरान फॉर्म-6 के जरिए 16,590 नए नाम जोड़े गए, फॉर्म-7 से 709 नाम हटाने के आवेदन आए और फॉर्म-8 के माध्यम से 6,968 प्रविष्टियों में सुधार किया गया। कुल मिलाकर 24,267 आवेदन प्राप्त हुए, जबकि इसके मुकाबले 5,11,136 नाम सूची से हटा दिए गए।

22 जनवरी तक ली गई दावा-आपत्ति

चुनाव विभाग के अनुसार 22 जनवरी तक दावा-आपत्ति ली गई। 14 फरवरी तक दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा और 21 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। जिन मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं, वे तय समय सीमा के भीतर आवेदन कर दोबारा नाम जुड़वा सकते हैं।

रायपुर ग्रामीण में सबसे ज्यादा नाम कटे

विधानसभा-वार आंकड़ों में रायपुर ग्रामीण सबसे आगे रहा, जहां 1,34,252 मतदाताओं के नाम हटाए गए, लेकिन यहां से केवल 3,215 आवेदन प्राप्त हुए।

रायपुर दक्षिण: 89,240 नाम कटे, 5,473 आवेदन

रायपुर उत्तर: 74,146 नाम

धरसींवा: 37,632 नाम

आरंग: 39,702 नाम

अभनपुर: 20,793 नाम हटाए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here