Home चर्चा में माना निवासी रुपेश महाराज जी को मिलेगा “राष्ट्रीय कथावाचक” सम्मान, किन्नर अखाड़ा...

माना निवासी रुपेश महाराज जी को मिलेगा “राष्ट्रीय कथावाचक” सम्मान, किन्नर अखाड़ा के महामंडलेश्वर एवं जगद्गुरु श्रीमहंतों से होगी विशेष धर्म चर्चा

7
0

सोमन साहू/रायपुर/माना —

धर्म, संस्कृति एवं आध्यात्मिक चेतना के क्षेत्र में निरंतर उल्लेखनीय योगदान दे रहे पं. रुपेश महाराज जी (माना, रायपुर) को शीघ्र ही “राष्ट्रीय कथावाचक” की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उनके द्वारा वर्षों से की जा रही श्रीमद्भागवत कथा, देवी भागवत कथा एवं सनातन धर्म के प्रचार–प्रसार हेतु समर्पित सेवाओं के लिए प्रदान किया जा रहा है।

इस गरिमामय अवसर पर पं. रुपेश महाराज जी को किन्नर अखाड़ा के महामंडलेश्वर एवं विभिन्न अखाड़ों के जगद्गुरु श्रीमहंतों का सान्निध्य प्राप्त होगा। कार्यक्रम के दौरान धर्म, संस्कृति, सनातन परंपरा एवं समाज में नैतिक मूल्यों के संरक्षण और उत्थान विषय पर विशेष विचार-विमर्श एवं धर्म चर्चा आयोजित की जाएगी।

पं. रुपेश महाराज जी ने अपने प्रवचनों के माध्यम से न केवल धार्मिक चेतना को जागृत किया है, बल्कि युवाओं एवं समाज के प्रत्येक वर्ग को भारतीय संस्कृति, संस्कार एवं सनातन मूल्यों से जोड़ने का सतत प्रयास किया है। यही कारण है कि आज वे एक लोकप्रिय एवं प्रेरणास्रोत कथावाचक के रूप में देशभर में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके हैं।
आयोजकों ने बताया कि यह सम्मान समारोह धर्म-संस्कृति के उत्थान, सामाजिक एकता एवं आध्यात्मिक जागरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। कार्यक्रम में संत–महात्मा, धर्मप्रेमी नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here