कोंडागांव संवाददाता विनीत पिल्लई
केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केशकाल, स्वामी आत्मानंद पीएम श्री स्कूल केशकाल एवं स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम स्कूल केशकाल के संयुक्त कार्यक्रम में कुल 110 बच्चियों को निशुल्क साइकिल वितरण किया। सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत नवमी कक्षा के बच्चों को छत्तीसगढ़ शासन की तरफ से निशुल्क साइकिल प्रदान किया जाता है। विधायक ने 110 बच्चियों को साइकिल देते वक्त कहा कि आप इन साइकिल को बहुत अच्छे से साफ सुथरा रखना एवं अपने भाइयों एवं अपने से भी बचा कर रखना क्योंकि अक्सर बच्चियों की साइकिल को भाई लोग पंचर कर देते हैं।

विधायक ने कहा कि यह महत्वपूर्ण योजना जो छत्तीसगढ़ विष्णु देव साय सरकार की तरफ से चलाई जा रही है बच्चियों को दूर दराज से आने में जो तकलीफ होती थी अब निशुल्क साइकिल वितरण के बाद आसानी से वह स्कूल पहुंच रही हैं। और यही कारण है कि छत्तीसगढ़ में लड़कियों की शिक्षा स्तर पर सुधार हुआ है एवं हर स्कूलों में लड़कियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। साइकिल वितरण के दौरान विधायक केशकाल ने स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी मॉडल का भी निरीक्षण किया एवं स्कूल के बच्चों को अनेकों टिप्स दिए, विधायक नीलकंठ टेकाम ने शिक्षक शिक्षिकाओं को भी निर्देश दिया कि अपने स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की उपस्थिति एवं उनकी योग्यता के हिसाब से प्रतिशत निकाल कर रखें एवं लगातार कमजोर बच्चों की ओर फोकस करें

इस कार्यक्रम में विधायक नीलकंठ टेकाम के साथ पूर्व विधायक एवं भाजपा जिला अध्यक्ष सेवक राम नेम केशकाल के मंडल अध्यक्ष लंबोदर सलाम बीजेपी के जिला महामंत्री विजय पोया विश्रामपुरी मंडल अध्यक्ष मन्नाराम मरकाम केशकाल स्कूल एसएमडीसी अध्यक्ष अजय मिश्रा, पीला बाई जैन, कमला नेताम,बीजेपी नेता राज किशोर राठी, भूपेश चंद्राकर, वीरेंद्र बघेल, नगर पंचायत के अध्यक्ष बिहारीलाल सोरी, उपाध्यक्ष भूपेश कुमार सिन्हा ,नगर पंचायत केशकाल के पार्षद गण एवं बड़ी संख्या में बीजेपी के नेता शामिल हुए कार्यक्रम समापन के दौरान समापन पर प्राचार्य शासकीय उच्चतर कन्या महाविद्यालय केशकाल श्री विश्वकर्मा सर ने विधायक नीलकंठ टेकाम को धन्यवाद ज्ञापित किया।









