Home चर्चा में भाजपा सरगुजा के नवीन जिला कार्यालय का भूमिपूजन 2 फरवरी को ...

भाजपा सरगुजा के नवीन जिला कार्यालय का भूमिपूजन 2 फरवरी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं प्रदेश नेतृत्व के कर-कमलों से होगा ऐतिहासिक आयोजन

2
0
सरगुजा संवाददाता – अजय गौतम
अंबिकापुर।
भारतीय जनता पार्टी सरगुजा के संगठनात्मक विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में भाजपा सरगुजा के नवीन जिला कार्यालय का भूमिपूजन कार्यक्रम आगामी 2 फरवरी को प्रस्तावित है।
यह भूमिपूजन कार्यक्रम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल एवं प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय के कर-कमलों द्वारा संपन्न किया जाना प्रस्तावित है।
इस स्वर्णिम अवसर के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, बस्तर संभाग सह प्रभारी हरपाल सिंह भामरा के साथ जनमेजय मिश्रा, रजनीश पांडेय एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह के निवास स्थान पर पहुँचकर उन्हें औपचारिक निमंत्रण प्रदान किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि  भाजपा सरगुजा का नवीन जिला कार्यालय केवल एक भवन नहीं, बल्कि संगठन की विचारधारा, अनुशासन और कार्यकर्ता समर्पण का प्रतीक होगा। यह कार्यालय आने वाले समय में जनसेवा, संगठन विस्तार एवं कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन का सशक्त केंद्र बनेगा। मुख्यमंत्री एवं प्रदेश नेतृत्व की उपस्थिति से यह आयोजन ऐतिहासिक स्वरूप ग्रहण करेगा। आगे उन्होंने कहा कि भाजपा सरगुजा संगठन के लिए यह कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिकों की सहभागिता अपेक्षित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here