Home चर्चा में देवी-देवताओं और माता पहुंचनी के भव्य सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब

देवी-देवताओं और माता पहुंचनी के भव्य सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब

2
0

जीतेन्द्र बिरंवार/नारायणपुर :

जिले में स्थित माता मंदिर में आज बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और अटूट आस्था का संगम जिले में देखने को मिला- यहाँ माता पहुंचनी सहित विभिन्न ग्रामों के देवी-देवताओं का भव्य सम्मेलन अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ- इस पारंपरिक आयोजन में हजारों की संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण शामिल हुए।नारायणपुर नगर के अंचल में देवी-देवताओं के सम्मेलन की परंपरा सदियों पुरानी है-आज के आयोजन में आसपास के दर्जनों गांवों से देवी-देवताओं के विग्रह-लाठ और आंगा देव अपने पारंपरिक पुजारी गायता और सिरहा-गुनिया के साथ आयोजन स्थल पर पहुँचे टिमकी- मोहरी और ढोल की थाप पर थिरकते ग्रामीणों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।क्षेत्र की अधिष्ठात्री देवी माता पहुंचानी की विशेष पूजा-अर्चना की गई-जहाँ ग्रामीणों क्षेत्र और नगर ने में खुशहाली और अच्छी फसल की कामना करते नजर आऐ।

यह सम्मेलन केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं- बल्कि आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक भी रहा- आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस तरह के सम्मेलनों से आने वाली पीढ़ी को अपनी संस्कृति और जड़ों से जुड़े रहने की प्रेरणा मिलती है।हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है-माता पहुंचनी के आशीर्वाद से आज पूरा क्षेत्र एक सूत्र में बंधा नजर आया।प्रशासनिक व्यवस्था।भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए – ट्रैफिक व्यवस्था से लेकर सभी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया ताकि दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो…,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here