Home चर्चा में छत्तीसगढ़ में रज़ा यूनिटी फाउंडेशन की प्रदेश इकाई गठित, शादाब अंसारी बने...

छत्तीसगढ़ में रज़ा यूनिटी फाउंडेशन की प्रदेश इकाई गठित, शादाब अंसारी बने प्रदेश महासचिव

15
0

युसूफ खान/छत्तीसगढ़ | 21 जनवरी 2026

रज़ा यूनिटी फाउंडेशन ने संगठन को और सशक्त करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई का गठन कर दिया है। संगठन के संविधान एवं नियमावली के अंतर्गत यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। प्रदेश इकाई की पदाधिकारी सूची जारी करते हुए सादाब अंसारी को प्रदेश महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नवगठित प्रदेश इकाई के सभी पदाधिकारी संगठन के उद्देश्यों, सिद्धांतों एवं नियमावली के अनुरूप कार्य करते हुए समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। प्रदेश स्तर पर संगठन को मजबूती देने के साथ-साथ जिला एवं तहसील इकाइयों के गठन में सहयोग किया जाएगा। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, राहत कार्य, न्याय, सामाजिक एकता एवं सद्भाव से जुड़े अभियानों को गति दी जाएगी।

प्रदेश इकाई का कार्यकाल संगठन की नियमावली के अनुसार अथवा अगली औपचारिक घोषणा तक मान्य रहेगा। यह गठन संगठन की केंद्रीय इकाई की स्वीकृति एवं अनुमोदन के पश्चात किया गया है।
यह जानकारी केंद्रीय अध्यक्ष शादाब आलम रज़वी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here