Home चर्चा में सारथी दिवस पर बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में 25 आदर्श वाहन चालकों का सम्मान,...

सारथी दिवस पर बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में 25 आदर्श वाहन चालकों का सम्मान, यातायात जागरूकता का दिया गया संदेश

12
0

युसूफ खान –

जिले में 37वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह दिनांक 01 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक आयोजित है। राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह के इसी कड़ी में दिनांक 24 जनवरी को सारथी दिवस के अवसर पर ‘‘सारथी सम्मान’’ कार्यक्रम के आयोजन के अनुक्रम में विभिन्न विभागों/संस्थाओं द्वारा इस कार्यक्रम के लिये ऐसे वाहन चालक जिनका व्यवहार/आचरण उत्तम हो, यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालान न हुआ हो, जिनसे सडक दुर्घटना न हुई हो, वाहन चलाते समय नशा न करते हो, वाहनों का बेहत्तर रखरखाव करते हो, सडक दुर्घटना में घायलों की मदद की हो एवं यातायात नियमों की बेहत्तर जानकारी हो,जिले के कुल 25 सारथीयों का माननीय कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा(भा प्र से), पुलिस अधीक्षक महोदय श्री वैभव बैंकर (भा पु से ) एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर द्वारा ‘‘सारथी दिवस’’ के अवसर पर प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया है। तथा कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समस्त चालकों के साथ-साथ आम जनों से भी यातायात नियमों को पालन करने तथा सड़क सुरक्षा के लिये अपील किया गया है।

उक्त कार्यक्रम में कलेक्टर बलरामपुर श्री राजेंद्र कटारा, पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री वैभव बैंकर, जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर यातायात प्रभारी श्री विमलेश कुमार देवांगन एवं अन्य अतिथि गण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here