सोमन साहू –
कोरासी परिक्षेत्र साहू समाज की बैठक सर्वसम्मति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई, जिसमें विभिन्न पदों पर निर्विरोध चुनाव कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर लीला साहू एवं आशीष साहू को महिला संयुक्त सचिव पद पर सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित किया गया।
चुनाव प्रक्रिया का सफल संचालन तहसील साहू संघ अध्यक्ष श्री फागु लाल साहू द्वारा किया गया। इस दौरान संरक्षक श्री सोहन साहू, उपाध्यक्ष श्री बली राम साहू, महिला उपाध्यक्ष श्रीमती हीना / शेखर साहू, न्याय प्रकोष्ठ प्रमुख श्री लखन लाल साहू, संगठन सचिव श्री संतोष साहू सहित समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कोरासी परिक्षेत्र स्तर पर अध्यक्ष श्री नारायण साहू, संरक्षक श्री पुनीत राम साहू, उपाध्यक्ष श्री चैत राम साहू, महिला उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा साहू, संगठन सचिव श्री चुम्मन साहू, कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री मुरली साहू, सचिव श्री घनश्याम साहू, कोषाध्यक्ष श्री कोमल साहू, अंकेक्षक श्री तोमन साहू, संगठन मंत्री श्री छन्नू साहू, प्रचार मंत्री श्री लीलाधर साहू, मंत्री श्री सुरेश साहू, कोषाध्यक्ष श्री शिव कुमार साहू, कोष सचिव श्री हरीश साहू का भी सर्वसम्मति से चयन किया गया।
युवा प्रकोष्ठ कोरासी परिक्षेत्र के लिए अध्यक्ष श्री आशीष साहू एवं उपाध्यक्ष श्री चम्मन साहू को दायित्व सौंपा गया। वहीं महिला शक्ति के अंतर्गत दुर्गा साहू, रुखमणी साहू, नंदनी साहू, मोनिका साहू, विश्वासा साहू, चंद्रिका साहू, संतोसी साहू, सीमा साहू, चित्रकला साहू, कौशिल्या साहू, कृष्णा साहू सहित अनेक महिलाओं की सक्रिय उपस्थिति रही।
इसके अतिरिक्त अवध साहू, उमेश साहू, सालिक साहू, अशोक साहू, भीष्म साहू, तोमन साहू एवं सैकड़ों सामाजिक बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति में चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई।
नवनिर्वाचित महिला संयुक्त सचिव लीला साहू ने सभी सामाजिक बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के आशीर्वाद और सहयोग से मिली इस जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगी।









