देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल कुसमी के पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
भाजपा मंडल कुसमी की मंडल अध्यक्ष शशि टोप्पो, मंडल महामंत्री कृष्ण मुरारी सोनी एवं मंडल महामंत्री बालेश्वर नायक ने संयुक्त रूप से कहा कि गणतंत्र दिवस भारत के संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। यह दिवस हमें देश की आज़ादी के लिए बलिदान देने वाले वीरों को स्मरण करने और संविधान के प्रति निष्ठा बनाए रखने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को संविधान के मूल कर्तव्यों का पालन करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। साथ ही क्षेत्रवासियों से आपसी भाईचारे, सद्भाव और देशभक्ति की भावना के साथ गणतंत्र दिवस मनाने की अपील की।
सौजन्य – युसूफ खान (बलरामपुर संवाददाता)









