देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष हिरामुनी निकुंज (जिला पंचायत बलरामपुर) एवं भाजपा कार्यकर्ता इंद्रदेव निकुंज (कुसमी) ने क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर दोनों जनप्रतिनिधियों ने कहा कि गणतंत्र दिवस भारत के संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। यह दिन हमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने के साथ-साथ संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने क्षेत्र की जनता से आह्वान किया कि वे आपसी भाईचारे, सौहार्द और देशभक्ति की भावना के साथ गणतंत्र दिवस मनाएं तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।
सौजन्य – युसूफ खान (बलरामपुर संवाददाता)









