77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) करुण डहरिया ने समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
श्री डहरिया ने अपने संदेश में कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान के प्रति सम्मान, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी नागरिकों से देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को बनाए रखने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि संविधान के आदर्शों पर चलकर ही एक सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत का निर्माण संभव है। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और विकास की कामना भी की।









