कुसमी एस डी एम की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, दो दिवसीय कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन
बलरामपुर जिले की कुसमी नगर पंचायत में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया।
इस अवसर पर प्रशासन द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं नगरवासियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) कुसमी करुण डहरिया ने की,कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा रहीं,

25 जनवरी: एक शाम शहीदों के नाम
दो दिवसीय आयोजन के पहले दिन 25 जनवरी को “एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान देश की आज़ादी और गणतंत्र की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और भावपूर्ण कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।

26 जनवरी: सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम
26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। देशभक्ति गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने दो दिवसीय कार्यक्रम की सराहना की और अधिकारियों और सभी क्षेत्र वासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी ।

छात्राओं की प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा।
निबंध लेखन प्रतियोगिता एवं प्रतिभागियों का सम्मान
प्रशासन द्वारा स्कूली बच्चों के लिए एक दिवसीय निबंध लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों को विधायक उद्देश्वरी पैकरा द्वारा प्रोत्साहित किया गया।
इसके साथ ही विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रोत्साहन प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
इसमें प्रमुख रूप से —
शिक्षा विभाग
सफाई कर्मी दीदियाँ
अन्य विभिन्न विभागों के कर्मचारी
शामिल रहे।
माइक संचालन की हुई सराहना
कार्यक्रम का माइक संचालन श्री दीपक सिन्हा द्वारा अत्यंत प्रभावशाली एवं व्यवस्थित तरीके से किया गया। उनके संचालन की अनुविभागीय अधिकारी करुण डहरिया सहित सभी अधिकारियों ने खुले मंच से प्रशंसा की और उन्हें भी प्रोत्साहित किया गया।
बड़ी संख्या में गणमान्य रहे मौजूद
इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं नगरवासी भारी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।
गणतंत्र दिवस के इस भव्य आयोजन ने न केवल राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया, बल्कि समाज के हर वर्ग को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया और इस तरह से प्रोत्साहन राशि प्रदान सामरी विधायक के द्वारा किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम परिणाम (विजेता विद्यालय)
अनुभाग प्रशासन द्वारा घोषित परिणामों के अनुसार, विभिन्न वर्गों में इन विद्यालयों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया:
1. प्राथमिक शाला वर्ग:
प्रथम: सनफोर्ड स्कूल, कुसमी
द्वितीय: गैलेक्सी पब्लिक स्कूल
तृतीय: सनफोर्ड स्कूल, कुसमी
2. माध्यमिक शाला वर्ग:
प्रथम: संत अन्ना इंग्लिश मीडियम स्कूल
द्वितीय: स्टीफन स्कूल, कुसमी
तृतीय: सेक्रेड हार्ट स्कूल, कुसमी
3. हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी वर्ग:
प्रथम: कुसमी पब्लिक स्कूल
द्वितीय: एकलव्य विद्यालय
तृतीय: सरस्वती शिशु मंदिर, कुसमी

निबंध प्रतियोगिता परिणाम (आयोजन दिनांक: 23 जनवरी)
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 23 जनवरी को आयोजित निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को भी मंच से सम्मानित किया गया। प्रशासन द्वारा विजेताओं को नकद राशि व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
महाविद्यालय स्तर (कॉलेज):
(पुरस्कार राशि: प्रथम- ₹2500, द्वितीय- ₹1500, तृतीय- ₹1100)
प्रथम स्थान: अनूप कुमार
द्वितीय स्थान: निरूपा
तृतीय स्थान: अंजना पैकरा
कक्षा 10वीं से 12वीं स्तर:
(पुरस्कार राशि: प्रथम- ₹2100, द्वितीय- ₹1100, तृतीय- ₹700)
प्रथम स्थान: खुशबू खाखा (कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुसमी)
द्वितीय स्थान: पूनम साय (सरस्वती शिशु मंदिर, कुसमी)
तृतीय स्थान (संयुक्त): अभिनव गुप्ता (सेजस कुसमी) एवं रश्मिता भगत (सेजस कुसमी)
बलरामपुर कुसमी
संवाददाता युसूफ खान









