बांकीमोंगरा: पूरे देश में 26 जनवरी 2026 को 77वें गणतंत्र दिवस मनाया गया, देश, प्रदेश, जिले , विधानसभा, नगर निगम, नगर पालिका, ग्राम पंचायत सहित शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में में तिरंगा झंडा फहराया गया। इसी कड़ी में जिले के नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में भी पहली बार क्षेत्र के स्थित गजरा मैदान में हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया।
यह आयोजन नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के द्वारा मनाया गया, जिसमें मुख्य नगर पालिका अध्यक्ष श् सोनी झा व सीएमओ ज्योत्सना टोप्पो ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।
इस दौरान राष्ट्रगान की गूंज से पूरा मैदान देशभक्ति के माहौल में सरोवर हो गया।
इस अवसर पर आसपास के दर्जनों स्कूलों के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुतियां दी गई। जिसमें वीर जवानों की गाथाएं, छत्तीसगढ़ी संस्कृति और लोक कला की झलक , देशभक्ति, आपरेशन सिंदूर, पंथी नृत्य जैसे कई सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल थे।
इस सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले बच्चों को प्रथम, द्वितीय, और तृतीय स्थान पुरस्कृत किया गया कि पीएम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी-हिंदी माध्यम विद्यालय बांकीमोंगरा के बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसे नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अध्यक्ष श् सोनी विकास झा के द्वारा 15001 रुपए नगद पुरस्कार व मोमेंटो प्रदान किया। वहीं द्वितीय स्थान शासकीय हाईस्कूल घुडदेवा तृतीय स्थान विनायक पब्लिक स्कूल रहे..
इस तरह से पहली बार कार्यक्रम की आयोजन होने से नगरवासियों में काफी उत्साह देखा गया.
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमें हमारे अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की याद दिलाती है, उन्होंने बांकीमोंगरा क्षेत्र के विकास कार्यों व स्वच्छता में सभी जनप्रतिनिधियों व नगरवासियों से सहयोग की अपील की।
समारोह का समापन मुख्य पालिका अधिकारी श्रीमती ज्योत्सना टोप्पो ने कार्यक्रम में सम्मिलित सभी का आभार व्यक्त करते हुए किया।
देश के सेवा कर सेवानिवृत्त हो चुके क्षेत्र के निवासरत फौजियों को साल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा आसपास स्कूल के प्राचार्यों, सफ़ाई मित्र, पालिका के कर्मचारियों चिकित्सा व सांस्कृतिक कार्यक्रम के निर्णायक समितियों एवं डोर-टू-डोर सफ़ाई कर्मियों के सुपरवाइजरों को भी स्मृति चिन्ह भेंटकर व प्रशस्ति पत्र प्रदान सम्मानित किया गया।
सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 10 वी एवं 12 के बच्चों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया..









