केदमा (बृजेश चतुर्वेदी ) :-उदयपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम केदमा में 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी सरकारी संस्थानों में शान से तिरंगा लहराया, प्राथमिक शाला केदमा, आश्रम शाला केदमा, माध्यमिक शाला केदमा, धान खरीदी केंद्र केदमा तथा हायर सेकेण्डरी स्कूल केदमा एवं पुलिस चौकी केदमा में ध्वजा रोहण किया गया, ध्वजा रोहण के बाद बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली जिससे पूरा गांव देश भक्ति मय हो गया, इसके बाद स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें प्राथमिक शाला केदमा के बच्चों की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया,सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार स्वरुप कॉपी पेन का वितरण किया गया, इस अवसर पर मूलचंद अग्रवाल, बृजेश चतुर्वेदी, सरपंच कृतिका सिंह, जनपद सदस्य नागेश्वरी सिंह, रामलाल सिंह, अनूप विस्वास, पुष्पा पाण्डेय, बबलू तिग्गा, सिलकेन लकड़ा, कोमल धुर्वे, के सी साहू, देवमोहन नागवंशी, सूचित सिन्हा, माहेश्वर पैकरा, दीनानाथ यादव सहित सभी स्कूलो के शिक्षक, छात्र छात्राये एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे!








