Home चर्चा में शासकीय माध्यमिक विद्यालय चपोरा में मनाया गया वार्षिक उत्सव

शासकीय माध्यमिक विद्यालय चपोरा में मनाया गया वार्षिक उत्सव

190
0
रतनपुर संवाददाता – विमल सोनी
शासकीय माध्यमिक विद्यालय चपोरा में मंगलवार दोपहर वार्षिक उत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने सांस्कृतिक और देशभक्ति से जुड़ी प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित अतिथियों ने सराहा।
छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं आकर्षण
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा से की गई। स्कूल की छात्राओं ने नाटक, राष्ट्रीय भजनों पर नृत्य, खेलकूद प्रतियोगिताएं और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को  मेडल और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
स्कूल को मिली नई सुविधाएं
  जिस स्कूल मे मैंने अपनी पढ़ाई की आज उसी स्कूल का अतिथि बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात हैं, हरिशंकर यादव जनपद सभापति प्रतिनिधि कोटा,,,,
अपने संबोधन में  मुख्य अतिथि जनपद सदस्य प्रतिनिधि हरिशंकर यादव  ने शिक्षा के महत्व पर बात की और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्कूल प्रबंधन की मांग पर जनपद पंचायत,स्कूल के मैदान को समतल कराने और स्कूल के चारो तरफ बाउंड्री वाल कराने प्रस्ताव पास कराने घोषणा की।
स्कूल के प्राचार्य ने सभी अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन  बेहतर तरिके से हुआ जहाँ उपस्तिथ अतिथियो ने कार्यक्रम की प्रशंशा की,,
 जनपद सभापति प्रतिनिधि दुर्गा  हरिशंकर यादस रहे मुख्य अतिथि
कार्यक्रम में जनपद सदस्य सभापति प्रतिनिधि दुर्गा हरिशंकर यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ पूर्व मंडल अध्यक्ष तिरिथ यादव, जिला पंचायत सदस्य रजनी पिंटू मरकाम  व शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष संतोष केवट सरपंच दीपमाला आमों शिवकुमार केवट गुलजार सिंह राजपूत वेदनारायण विश्वकर्मा संदीप यादव भाऊ राम जायसवाल हेमंत सिंह क्रांति
उप सरपंच चपोरा सरपंच  सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here