Home सरगुजा ग्राम पडरी की प्राथमिक शाला में 26 जनवरी पर भव्य कार्यक्रम, बच्चों...

ग्राम पडरी की प्राथमिक शाला में 26 जनवरी पर भव्य कार्यक्रम, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

30
0

भरतपुर संवाददाता – जवाहर यादव

भरतपुर।
भरतपुर जिले के वनांचल क्षेत्र स्थित ग्राम पडरी की प्राथमिक शाला में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने देशभक्ति से जुड़ी विभिन्न प्रस्तुतियाँ देकर अपनी कला और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

बच्चों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से प्रभावित होकर विद्यालय प्रशासन द्वारा उन्हें उचित पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में ग्रामवासियों की भारी उपस्थिति रही, जहां लगभग 200 से 300 ग्रामीण शामिल हुए। आयोजन में सरपंच, कोटवार सहित गांव के कई गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का संचालन सुव्यवस्थित एवं प्रेरणादायक रहा। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पडरी में प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त और 26 जनवरी जैसे राष्ट्रीय पर्वों पर इसी प्रकार भावपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें बड़ी संख्या में ग्रामीण उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है। यदि बच्चों को इसी प्रकार मंच और मार्गदर्शन मिलता रहे तो भविष्य में वे गांव के कार्यक्रमों में माइक संचालन एवं मंच संचालन जैसी जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभा सकते हैं।

इस सफल और अनुकरणीय आयोजन के लिए विद्यालय के सभी शिक्षकों की सराहना की जा रही है। कार्यक्रम ने न केवल बच्चों बल्कि पूरे गांव में देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here