Home चर्चा में भगवान बालाजी की शोभायात्रा में भक्ति भाव से शामिल हुए भाजपा प्रदेश...

भगवान बालाजी की शोभायात्रा में भक्ति भाव से शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव

7
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

= प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि का मांगा आशीर्वाद=

जगदलपुर। भगवान बालाजी मंदिर के रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर मंगलवार को निकली भगवान श्री बालाजी की भव्य शोभायात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव भक्ति भाव से शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्री बालाजी की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि व मंगलमय जीवन की कामना की एवं सभी की खुशहाली और कुशलता के लिए आशीर्वाद मांगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने आंध्रा समाज के पदाधिकारियों व सदस्यों से भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here