Home चर्चा में रतनपुर रानीपारा प्राथमिक विद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह ध्वजारोहण के साथ ‘जय...

रतनपुर रानीपारा प्राथमिक विद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह ध्वजारोहण के साथ ‘जय हिंद’ के नारों से गूंजा परिसर

35
0

रतनपुर संवाददाता – विमल सोनी

रतनपुर। रतनपुर ब्लॉक अंतर्गत वार्ड क्रमांक 5 स्थित प्राथमिक विद्यालय रानीपारा में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई। वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद मनोज पाटले ने ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गायन हुआ, जिसमें विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने सम्मानपूर्वक भाग लिया।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा तिरंगा यात्रा के साथ एक भव्य रैली निकाली गई। बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद, जय भारत’ के नारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया।
कार्यक्रम में पार्षद मनोज पाटले एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने बच्चों को गणतंत्र दिवस के महत्व, संविधान की गरिमा और नागरिक कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी।
देशभक्ति गीतों और नारों के बीच बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के समापन पर पार्षद मनोज पाटले ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें देश के प्रति जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनने का संदेश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here