बलरामपुर कुसमी
संवाददाता युसूफ खान
बलरामपुर जिले के सामरीपाठ थाना प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह को नक्सल संबंधी अपराधों के सफल निराकरण एवं उत्कृष्ट विवेचना के लिए गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रशासनिक सम्मान प्रदान किया गया।
पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की गरिमामयी उपस्थिति में निरीक्षक विजय प्रताप सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
निरीक्षक विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में लगातार सर्च अभियान चलाकर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति एवं कानून-व्यवस्था मजबूत की गई है। घोर नक्सल प्रभावित चुनचुना–पूंदाग जैसे क्षेत्रों में अब दिन-रात लोगों का निर्भय आवागमन संभव हो सका है और भय का माहौल समाप्त हुआ है।
विजय प्रताप सिंह को एक होनहार, कर्मठ एवं विश्वसनीय पुलिस अधिकारी के रूप में जाना जाता है। वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ करते हैं। उनकी इस उपलब्धि से पुलिस विभाग सहित क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।









