Home चर्चा में गैस सिलेण्डर चोर को किया पुलिस ने गिरफ्तार

गैस सिलेण्डर चोर को किया पुलिस ने गिरफ्तार

48
0

आरंग संवाददाता- सोमन साहू

दिनाक 28.01.2026

थाना आरंग, जिला रायपुर

अप०क० 53/2026 धारा 303 (2), 3(5) बीएनएस

डीएसपी लम्बोदर पटेल ने किया पूरे मामले का खुलासा

रिपोर्ट के 24 घण्टे के भीतर चोरी के मामला को आंरग पुलिस ने सुलझाया

आरोपी अपने साथी के साथ महासमुंद व रायपुर जिला में भी कई स्थानो से गैस सिलेण्डर चोरी किया है।

चोरी के कुल 13 सिलेण्डर पुलिस ने किया जप्त

प्रार्थी राजकुमार टंडन ने दिनांक 27.01.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका बस स्टैण्ड गुल्लु में राजहंस च्वाईस सेंटर है, तथा ग्राम गुल्लु क्षेत्र में घरेलु गैस सिलेण्डर वितरण कार्य करता है, दुकान के सामने हमेशा 6-7 खाली व भरा हुआ सिलेण्डर रखा रहता था। दिनाँक 20.01.2026 को 11.00 बजे दिन में दुकान का दरवाजा को बंद व ताला लगाकर, दुकान के सामने 6 नग भरा हुआ, 7 नग खाली सिलेण्डर को हमेशा की तरह रखकर निजी काम से आरंग आ गया था। दिन में करीबन 1.30 बजे वापस गुल्लु गया देखा तो दुकान के सामने रखा हुआ सिलेण्डर में से 04 नग भरा हुआ एचपी कम्पनी का सिलेण्डर नहीं था। दुकान में लगे सीसीटीव्ही कैमरा देखा, तो एक अज्ञात व्यक्ति 04 सेलेण्डर को उतारकर अपने एक अन्य साथी के साथ नीला रंग जैसा एक्टिवा में रखकर ले जाते दिखाई दे रहा है कि रिपोर्ट पर थाना आंरंग में अप०क० 53/2026 धारा 303(2), 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश व मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक हरीश कुमार साहू के नेतृत्व में टीम तैयार कर अज्ञात आरोपी का लगातार पतासाजी सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से किया गया जो एक्टीवा वाहन व आरोपी का मुवमेंट राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र होना पता चलने पर थाना आरंग से सउनि पुष्पानंद ध्रुव, प्रआर 775 प्रदीप त्रिपाठी, आरक्षक 2769 युगलकिशोर चन्द्राकर व सैनिक 612 दुर्गेश चन्द्राकर के टीम तैयार कर आरोपी कन्हैयालाल राजपाल सिंधी निवासी राजेन्द्र नगर रायपुर के घर में दबिश दिया गया जो अपने घर के पीछे से भागने का प्रयास करने लगा जिसे हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर ग्राम गुल्लू बस स्टेण्ड से 04 नग सिलेण्डर अपने साथी मुकेश कुकरेजा के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया तथा चोरी किये गये सिलेण्डर को विकास कुमार गुप्ता निवासी गुढियारी रायपुर के गुप्ता बर्तन दुकान में बेचना बताया।

आरोपी कन्हैयालाल राजपाल सिंधी द्वारा अपने साथी मुकेश कुकरेजा के साथ मिलकर निम्न स्थानों से चोरी करना बताये

01 दिसम्बर 2025 में पटेवा बाजार चौक महासमुंद के एक मकान से 02 नग इण्डेन कंपनी का घरेलु गैस सिलेण्डर

02 दिनांक 04.01.2026 को गुढ़ियारी रायपुर के भारत माता चौक के एक मकान से 02 नग 01 नग एचपी नरा हुआ व 01 नग इण्डेन का खाली सिलेण्डर

03. दिनांक 10.01.2026 को महासमुंद बसना कालोनी के एक मकान से 01 नग भरा हुआ एचपी सिलेण्डर

04 दिनांक 13.01.2026 को अभनपुर नायकाबांधा के एक मकान से 02 नग इण्डेन 01 भरा हुआ 01 खाली

05 दिनांक 25.01.2026 को महासमुंद सॉकरा भगतदेवरी के एक मकान से 01 नग भरा हुआ व 01 नग खाली भारत गैस सिलेण्डर

आरोपी विकास कुमार गुप्ता के बर्तन दुकान से कुल 11 नग खाली गैस सिलेण्डर जप्त किया गया है। आरोपी कन्हैयालाल राजपाल सिंधी के विरूद्ध रायपुर जिला के थाना पुरानी बस्ती, टिकरापारा, देवेन्द्र नगर में भी चोरी के मामला पंजीबद्ध है।

गिरफ्तार आरोपी

01 कन्हैयालाल राजपाल सिंधी पिता लालचंद उम्र 48 वर्ष साकिन पवन बिहार वार्ड 303 न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर जिला रायपुर

02 विकास कुमार गुप्ता पिता संजय गुप्ता उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 18 बाल गंगाधर तिलक नगर गुढ़ियारी थाना गुढ़ियारी जिला रायपुर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here