Home चर्चा में डीआरजी बीजापुर, थाना ईलमिड़ी, छसबल 9th BN एवं बीडीएस टीम बीजापुर की...

डीआरजी बीजापुर, थाना ईलमिड़ी, छसबल 9th BN एवं बीडीएस टीम बीजापुर की संयुक्त कार्यवाही।

214
0

बीजापुर संवाददाता- पुकार बाफना

ग्राम लंकापल्ली थाना ईलमिड़ी
जिला बीजापुर,छत्तीसगढ़

दिनांक 29/01/2026

दिनांक 29/01/2026 को डीआरजी बीजापुर एवं थाना ईलमिड़ी, छसबल 9वी वाहिनी की संयुक्त टीम ईलमिड़ी-लंकापल्ली क्षेत्र में सर्चिंग अभियान पर निकली थी।

अभियान के दौरान डिमाईनिंग कार्यवाही करते हुए लंकापल्ली कच्ची रोड पर माओवादियों द्वारा लगाया गया 20-30 किलोग्राम के 02 IED बरामद किया गया। बीडीएस बीजापुर की टीम द्वारा सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए उक्त IED को मौके पर ही सुरक्षित रूप से नष्ट किया गया।

माओवादियों के द्वारा IED कमांड स्वीच सिस्टम से रोड के बीचों बीच लगाया गया था। बड़ी वाहन को निशाना बनाने के लिए IED लगाया गया था ।

सुरक्षा बलों की सतर्कता, सूझ-बूझ एवं त्वरित कार्यवाही से माओवादियों की नापाक साजिश को विफल किया गया। क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने हेतु आगे भी सर्चिंग एवं एरिया डॉमिनेशन अभियान जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here