महासमुंद/बागबाहरा: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कल 30 जनवरी (शुक्रवार) को कोमाखान के बाजार चौक स्थित समरसता भवन के सामने एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय विशाल धरना-प्रदर्शन और सांकेतिक चक्का-जाम किया जाएगा।
क्यों हो रहा है आंदोलन?
खल्लारी विधायक एवं जिलाध्यक्ष श्री द्वारिकाधीश यादव के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन के दो मुख्य उद्देश्य हैं:
1.मनरेगा बचाओ संग्राम: केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ मनरेगा मजदूरों के हक की आवाज उठाना।
2.धान खरीदी की तिथि बढ़ाना: प्रदेश के किसानों की समस्याओं को देखते हुए धान खरीदी की समय-सीमा में वृद्धि की मांग करना।
दोपहर 12 बजे से होगा चक्का-जाम
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर 12:00 बजे से कोमाखान के मुख्य मार्ग पर सांकेतिक चक्का-जाम शुरू होगा। इस दौरान ब्लॉक, मंडल, और मोर्चा प्रकोष्ठों के साथ-साथ युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई और किसान कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
विधायक ने की अपील
विधायक द्वारिकाधीश यादव ने क्षेत्र के समस्त जनप्रतिनिधियों और जांबाज कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस लोकतांत्रिक लड़ाई को सफल बनाएं
इसे ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश चंद्राकर के द्वारा जानकारी दिया गया।

रिपोर्ट: अब्दुल रफीक खान









