Home चर्चा में भगवान राम के नाम से ही कांग्रेस के पेट में दर्द: किरण...

भगवान राम के नाम से ही कांग्रेस के पेट में दर्द: किरण देव

10
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

= वीबी जी-राम-जी जनजागरण अभियान को लेकर हुई कार्यशाला =
= वीबी जी-राम-जी अधिनियम में किसानों, मजदूरों व गरीबों को प्राथमिकता: यशवंत जैन =
जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा बुधवार को स्थानीय वीर सावरकर भवन में विकसित भारत जी-राम-जी जनजागरण अभियान को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव, भाजपा बस्तर संभाग प्रभारी व वीबी जी-राम-जी जनजागरण अभियान के प्रदेश संयोजक यशवंत जैन एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व भाजपा बस्तर जिला प्रभारी सतीश लाटिया विशेष रूप से उपस्थित थे।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत जी-राम-जी योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकसित भारत-2047 की संकल्पना को पूरा करने की दिशा में एक अहम कदम है। जो देश के गांवों को विकसित बनाने व ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में मील का पत्थर साबित होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष इस योजना का विरोध कर रहा है। कांग्रेस को इस योजना से इसलिए पीड़ा हो रही है क्योंकि इस योजना में भगवान रामजी का नाम जुड़ा है। मनरेगा में आकंठ भारी भ्रष्टाचार करने वाली कांग्रेस वीबी जी-राम-जी योजना को लेकर जनता में झूठ, भ्रम व गलत धारणा फैला रही है। कांग्रेस के ऐसे झूठ का मुंहतोड़ जवाब देने भाजपा कार्यकर्ताओं को ग्रामीण क्षेत्रों में जमीनी स्तर पर जाकर काम करना है। ग्राम पंचायतों में चौपाल लगाकर व अन्य माध्यमों से ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणजनों से संवाद बनाना है और वीबी जी-राम-जी योजना के संबंध में जन जागरूकता लानी है। भाजपा बस्तर संभाग प्रभारी व विकसित भारत जी-राम-जी जनजागरण अभियान के प्रभारी यशवंत जैन ने अपने संबोधन में कहा कि यह अधिनियम किसानों, मजदूरों और गरीबों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने वाला है। विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम के अन्तर्गत चार प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष फोकस किया जाएगा जल सुरक्षा, ग्रामीण अधोसंरचना, आपदा सुरक्षा और आजीविका संवर्धन। श्री जैन ने कहा कि इस योजना को लेकर प्रदेश में किसानों व श्रमिकों में उत्साह का वातावरण है। वही कांग्रेस द्वारा इस महति योजना को लेकर दुष्प्रचार किया जा रहा है। जिसके लिए भाजपा द्वारा विकसित भारत जी-राम-जी योजना को लेकर जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। ग्राम पंचायत स्तर पर चौपाल, ग्रामसभा, सम्मेलन आदि आयोजित कर इस महती योजना की विस्तृत जानकारी व इसके लाभ से आम ग्रामीण जनों को अवगत कराया जाएगा। इस महत्वपूर्ण अभियान में भाजपा कार्यकर्ता सहभागिता निभाएंगे।भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व बस्तर जिला प्रभारी सतीश लाटिया ने कहा कि विकसित गांव से ही विकसित भारत की शुरुआत होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में हर परिवार को रोजगार मिले और उनका विकास हो। विकसित भारत जी-राम-जी योजना ग्रामीण भारत को विकास व रोज़गार की नई ऊचांई देने की परिकल्पना को साकार रूप देने लाई गई है। मनरेगा में पहले जहां 100 दिनों का रोजगार मिलता था, वहीं अब इस अधिनियम के तहत ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों के सुनिश्चित रोजगार की कानूनी गारंटी मिलेगी। मजदूरी भुगतान अब सात दिनों के भीतर किया जाएगा। इससे मजदूरों को न्याय मिलेगा व भुगतान में देरी जैसी पुरानी समस्याओं का समाधान होगा। बस्तर सांसद महेश कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि भारत के समग्र विकास और देश को 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीबी जी-राम-जी योजना का क्रियान्वयन किया है। इससे कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन और कौशल विकास जैसी गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी। विकसित भारत जी-राम-जी योजना के जनजागरण अभियान में सभी कार्यकर्ताओं को अपना अमूल्य योगदान सुनिश्चित करना है। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने स्वागत उद्बोधन दिया। अंत में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के विमान हादसे में हुए आकस्मिक निधन पर मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही ने किया। जिलास्तरीय कार्यशाला में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, विधायक विनायक गोयल, लच्छूराम कश्यप, प्रदेश प्रवक्ता शिवनारायण पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, महापौर संजय पाण्डेय, सुधीर पाण्डेय, बलदेव मंडावी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, नरसिंह राव, परिस बेसरा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here