Home चर्चा में सरस्वती शिशु मंदिर कोसरंगी में 31 जनवरी को वार्षिकोत्सव का आयोजन

सरस्वती शिशु मंदिर कोसरंगी में 31 जनवरी को वार्षिकोत्सव का आयोजन

30
0

कोसरंगी संवाददाता – गेंदलाल साहू

कोसरंगी (खरोरा)। सरस्वती शिशु मंदिर, कोसरंगी में 31 जनवरी को विद्यालय का वार्षिकोत्सव धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ग्राम की सरपंच श्रीमती दामिनी राजू मिर्झा होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला ग्राम भारती रायपुर के अध्यक्ष श्री पुना राम वर्मा करेंगे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री सुरेंद्र दास जी (सेवा निवृत्त एनटीपीसी), श्रीमती रूखमणी बघेल (पंच), श्री सुरेंद्र नसीने जी (सचिव, जिला ग्राम भारती रायपुर), श्री डोमार सिंह वर्मा (कोषाध्यक्ष, जिला ग्राम भारती रायपुर), श्री तोषण लाल साहू (सह सचिव, जिला ग्राम भारती रायपुर), श्री गैंद लाल साहू तथा श्री पुरुषोत्तम साहू (सदस्य, शिशु मंदिर कोसरंगी) उपस्थित रहेंगे।
वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में कक्षा अरुण से लेकर अष्टम तक के भैया-बहनों द्वारा छत्तीसगढ़ की संस्कृति से जुड़े विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
उक्त जानकारी संस्था के प्रधान पाठक श्री गंगू राम वर्मा ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here