Home चर्चा में राम किसी में भेद नहीं करते डॉक्टर रमेश कुमार सोनसायटी कल्पवास में...

राम किसी में भेद नहीं करते डॉक्टर रमेश कुमार सोनसायटी कल्पवास में कवि गोष्टी –

13
0

आरंग संवाददाता – सोमन साहू

-लोमशश्रृषि आश्रम में चल रहे कल्पवास में आज प्रातः काल से ही मानस अनुष्ठान, हवन यज्ञ चल रहा था। अनुष्ठान कर्ता संत शत्रुघ्न, महेंद्र, फिरत, यजमान पन्नालाल एवं उनकी धर्मपत्नी सम्मिलित हुए। दोपहर 1:00 बजे कुंवारी कन्या भोजन, तत्पश्चात उपस्थित लोगों ने भी प्रसाद ग्रहण किया। सायं 4:00 बजे कल्पवास स्थल में ही त्रिवेणीसंगम साहित्य समिति द्वारा कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। श्री मकसूदन राम साहू, मोहनलाल मानिकपन, नरेंद्र पार्थ, डॉ रमेश कुमार सोनसायटी, रमेश कुमार सोनी, पंडित ब्रह्म दत्त शास्त्री, प्रहलाद गंधर्व, डॉ रमाकांत शर्मा, राघव वैष्णव, आदि ने काव्य पाठ किया। कार्यक्रम की समाप्ति पर शाम 6:00 बजे हवन की पूर्णाहुति में सभी कविगण सम्मिलित हुए। तत्पश्चात त्रिवेणी संगम साहित्य समिति के सदस्यों का कल्पवास समिति के द्वारा श्रीफल, दुपट्टा एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम रात्रि 7:30 बजे आरती के साथ समाप्त हुआ ।कार्यक्रम में आसपास के बहुत से लोग रविवार होने के कारण उपस्थित हुए थे ।कल 26 जनवरी को कल्पवास स्थल में प्रातः 9:30 बजे गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन होगा ।यह जानकारी प्रहलाद गंधर्व ने दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here