Home कोरबा छॉलीवुड के भीष्म पितामह श्री मोहन सुंदरानी ने मिस्टर सेंट्रल इंडिया 2026...

छॉलीवुड के भीष्म पितामह श्री मोहन सुंदरानी ने मिस्टर सेंट्रल इंडिया 2026 विजेता अजीत साहू को दिया विशेष सम्मान, कोरबा का नाम किया रोशन

3
0
रायपुर।
छॉलीवुड इंडस्ट्री के भीष्म पितामह एवं प्रख्यात फिल्म निर्माता आदरणीय श्री मान मोहन सुंदरानी जी ने सुंदरान वर्ल्ड फ़िल्म स्टूडियो, रायपुर में मिस्टर सेंट्रल इंडिया 2026 का प्रतिष्ठित खिताब जीतने वाले कोरबा निवासी श्री अजीत साहू जी को विशेष रूप से सम्मानित किया।
स्टूडियो में हुई इस मुलाकात के दौरान श्री मान मोहन सुंदरानी जी ने अजीत साहू की उपलब्धि की सराहना करते हुए इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया। राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त कर अजीत साहू ने कोरबा जिले का नाम गौरवान्वित किया है।परिणाम है। देशभर की कड़ी प्रतिस्पर्धा में जीत दर्ज कर अजीत साहू ने न सिर्फ अपनी अलग पहचान बनाई, बल्कि कोरबा जिले को भी राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।
इस सम्मान के साथ अजीत साहू को छॉलीवुड जैसे बड़े मंच से सराहना मिलना जिले के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गया है। उनकी इस उपलब्धि से कोरबा में खुशी और गर्व का माहौल है l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here