Home चर्चा में पॉवर कंपनीज कैरम चैंपियनशिप में छग की टीम उप विजेता

पॉवर कंपनीज कैरम चैंपियनशिप में छग की टीम उप विजेता

16
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

बकावंड। उत्तर प्रदेश पावर सेक्टर द्वारा लखनऊ में 23 से 25 जनवरी तक आयोजित 47वीं अखिल भारतीय विद्युत परिषद कैरम चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज की टीम उप विजेता रही। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज जगदलपुर क्षेत्र परियोजना संभाग के कमलेश ठाकुर एवं मॉरीशस मार्लिन, कोरबा पश्चिम क्षेत्र से विनोद राठौर, बिलासपुर क्षेत्र से सुजीत कुमार मोदी, रायपुर सेंट्रल क्षेत्र से सुशांत कटकवार, दुर्ग क्षेत्र से पी. नागेश्वर राव आदि खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता में भारत के 10 राज्यों ने हिस्सा लिया था। जिसमें असम, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना, दिल्ली, आंध्रप्रदेश, उत्तरप्रदेश, कर्नाटक से 2 टीमें थीं। फाइनल मुकाबला छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु के बीच खेला गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि के एस मनोतिया अध्यक्ष केंद्रीय विद्युत खेल परिषद, उत्तरप्रदेश पावर सेक्टर के निदेशक जॉन मथाई उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here