Home चर्चा में संदिग्ध रूप से अमेरा खदान मे प्रवेश करने वाले 07 व्यक्तियों के...

संदिग्ध रूप से अमेरा खदान मे प्रवेश करने वाले 07 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, 06 दोपहिया वाहन एवं कोयला जप्त

101
0

लखनपुर संवाददाता विकास अग्रवाल।
लखनपुर।।
थाना लखनपुर पुलिस टीम द्वारा मामले मे संज्ञेय अपराध घटित होने से रोकने हेतु अनावेदको कों गिरफ्तार कर की गई बाउंडओवर की कार्यवाही।
अनावेदकों की कब्जे से 06 नग मोटरसायकल एवं 10 बोरा कोयला कुल अनुमानित मशरूका लगभग 03 लाख रूपये जप्त किया गया।
कोयले की अवैध तस्करी रोकने सरगुजा पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कार्यवाही।

 

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि अनावेदकगण आज दिनांक 29/01/26 को सुबह अमेरा खदान में संदिग्ध अवस्था में पहुचे थे, जिसे खदान प्रबंधन स्टाप द्वारा कोयला खदान परिसर में क्या कर रहे है कहकर पूछताछ किया गया तब अनावेदक पुलिस की उपस्थिति में ही विवाद करने लगे, खदान प्रबंधन की सूचना पर थाना लखनपुर पुलिस टीम के मौक़े पर पहुंचकर अनावेदकगण से घटना के संबंध में पूछताछ तस्दीक करने लगे, तब अनावेदक पुलिस के उपस्थिति में ही खदान प्रबंधन के लोगो से विवाद करते हुए धमकी देकर मारपीट करने में आमदा होने लगे, जिसको पुलिस द्वारा काफी समझाने का प्रयास किया गया, किन्तु अनावेदकगण संज्ञेय अपराध घटित करने बार-बार अग्रसर होने लगे,

अनावेदक (01) नन्दलाल आ. स्व. इन्दर राम उम्र 35 वर्ष सा. गुमगुरा यादवपारा थाना लखनपुर (02) गुलाब राजवाडे आ. जयपाल उम्र उम्र 32 वर्ष सा. गणेशपुर (03) संजय यादव आ. बहादूर यादव उम्र 18 वर्ष सा. जमगला थाना लखनपुर (04) तेजू राजवाड़े आ. स्व दिलोस राजवाडे उम्र 36 वर्ष सा. गणेशपुर थाना लखनपुर (05) सतेन्द्र कुमार आ. सुखसाय राजवाडे उम्र 40 वर्ष सा. मुडेसा थाना गांधीनगर (06) प्रेम कुमार आ. अमर साय राजवाडे उम्र 23 वर्ष सा. गणेशपुर थाना लखनपुर (07) महेश्वर राम आ. चांदी राम उम्र 25 वर्ष सा. ग्राम गणेशपुर थाना लखनपुर को संज्ञेय अपराध घटित करने से रोकने हेतु धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर धारा 126,135 (3) बीएनएसएस का इस्तगासा पेश किया गया है। पुलिस टीम द्वारा अनवेदको के कब्जे से 06 नग दोपहिया वाहन एवं 10 बोरा कोयला कुल कीमती लगभग 03 लाख रुपये जप्त किया गया है।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी लखनपुर उप निरीक्षक सम्पत पोटाई, सहायक उप निरीक्षक निशिकांत, प्रधान आरक्षक रवि सिंह, सुरजीत कोरी, आरक्षक राकेश एक्का, दाराठ राजवाड़े, जितेंद्र सांडिल्य, पैमाशी राम, श्याम सुन्दर, जगेश्वर बघेल सक्रिय रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here