अर्जुन झा/दल्ली राजहरा |
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा द्वारा वार्ड क्रमांक 20 स्थित गांधी चौक में श्रद्धांजलि सभा एवं परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, युवा, महिलाएं एवं इंटक (INTUC) के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद आयोजित परिचर्चा में वक्ताओं ने गांधी जी के जीवन दर्शन, स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान और सत्य-अहिंसा के सिद्धांतों पर अपने विचार रखे।
इंटक अध्यक्ष तिलक मानकर ने कहा कि महात्मा गांधी ने अनुसूचित जाति और जनजाति के उत्थान के लिए निरंतर संघर्ष किया और समाज में उन्हें समान अधिकार दिलाने का कार्य किया। पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक बामेश्वर ने गांधी जी को आजादी के आंदोलन का महान प्रणेता बताते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
नगर पालिका के छाया अध्यक्ष रवि जायसवाल ने गांधी जी को अंतरराष्ट्रीय स्तर का नेता बताया, जिन्होंने सत्य, अहिंसा और अस्पृश्यता उन्मूलन के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। वहीं प्रदेश महामंत्री इंटक अभय सिंह ने सविनय अवज्ञा आंदोलन, असहयोग आंदोलन और नमक सत्याग्रह का उल्लेख करते हुए कहा कि गांधी जी की स्वदेशी और “हर हाथ को काम” की सोच आज भी मजदूर वर्ग के लिए प्रासंगिक है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रतिराम कोसमा ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में 1924 के बेलगांव अधिवेशन का जिक्र करते हुए कहा कि गांधी जी के विचारों पर चलकर ही उनके सपनों का भारत बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम को पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष काशीराम निषाद, भूपेन्द्र दिल्लीवार, के. ईश्वर राव और रामजतन भारद्वाज ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पार्षद रोशन पटेल, पूसाई साहू, सुमरित उर्वासा, चंद्रप्रकाश सिंह, रुक्मणी किशोर, चंदा टंडन, हीरालाल पवार, संजय मेश्राम, चूड़ामणि साहू, रूबी एंथोनी, हर्ष रामटेके, फ्रांसिस कॉलिन, कुलदीप नोन्हारे, कृष्णा यादव, संजय, जितेंद्र, जोहन, राजेश निषाद, राहुल सिंह निषाद, श्यामलाल मोटघरे, दिनेश काम शर्मा, किशोर पुसरिया, श्याम कुमार सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









