संवाददाता – रघुराज
महासमुंद, 30 जनवरी 2026।
जिले में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ महासमुंद पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के नेटवर्क को करारा झटका दिया है। पिछले 48 घंटों के भीतर 5 अलग-अलग मामलों में कुल 90.920 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया गया है, जिसकी बाजार कीमत करीब 45 लाख 46 हजार रुपये आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान 13 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कई वाहन भी जब्त किए गए हैं।
पुलिस द्वारा यह कार्रवाई एंड-टू-एंड इन्वेस्टिगेशन रणनीति के तहत की गई, जिसमें सप्लाई चेन के हर स्तर—सप्लायर, ट्रांसपोर्टर और खरीदार—को निशाने पर लिया गया।
प्रमुख प्रकरण इस प्रकार हैं—
प्रकरण-01 | थाना सिंघोड़ा
ओडिशा के फुलबनी से राजस्थान के राझालवाड़ा ले जाया जा रहा 38 किलोग्राम गांजा होंडा जैज़ और अर्टिगा कार से जब्त किया गया।
इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त वाहनों की अनुमानित कीमत 12 लाख रुपये बताई गई है।
प्रकरण-02 | थाना बसना
ओडिशा के ब्रह्मपुर (गंजाम) से रायपुर ले जाया जा रहा 30 किलो 920 ग्राम गांजा क्वांटो कार से बरामद किया गया।
2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं।
प्रकरण-03 | थाना बलौदा
फुलबनी (ओडिशा) से बिलासपुर के मल्हार क्षेत्र की ओर जा रहे 3 किलोग्राम गांजा को स्कूटी से परिवहन करते हुए 2 युवकों को गिरफ्तार किया गया।
प्रकरण-04 | थाना पिथौरा
ओडिशा के सोनपुर से मध्यप्रदेश के अगर मालवा ले जाया जा रहा 10 किलोग्राम गांजा मोटरसाइकिल से जब्त किया गया।
इस मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार किए गए।
प्रकरण-05 | थाना बलौदा
बैतलभाटा-लखमारा (ओडिशा) से कोरबा ले जाया जा रहा 9 किलोग्राम गांजा मोटरसाइकिल से बरामद कर 2 तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस का सख्त संदेश
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय टीमों के समन्वय से चलाया गया। सभी थाना क्षेत्रों में उड़नदस्ते अलर्ट मोड पर हैं। नशे के अवैध कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति—चाहे वह सप्लायर हो, ट्रांसपोर्टर हो या नेटवर्क संचालक—को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में नारकोटिक्स तस्करी के खिलाफ और भी बड़ी व सख्त कार्रवाई की जाएगी।