वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने आने वाले वर्षों में भारत और वेनेजुएला के बीच द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊँचाइयों तक ले जाने पर सहमति जताई। पीएम मोदी और रोड्रिग्ज के बीच यह फोन कॉल वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को अमेरिका द्वारा पकड़े जाने के बाद पहली वार्ता थी।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने X एकाउंट पर लिखा, “वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति सुश्री डेल्सी रोड्रिग्ज से बात की। हमने सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय साझेदारी को और गहरा करने और विस्तार देने पर सहमति जताई, साथ ही भारत-वेनेजुएला संबंधों को आने वाले वर्षों में नई ऊँचाइयों तक ले जाने की साझा दृष्टि के साथ। बता दें कि रोड्रिग्ज ने अमेरिकी बलों द्वारा अपने पूर्ववर्ती निकोलस मादुरो को न्यूयॉर्क में मुकदमे के लिए पकड़कर ले जाये जाने के दो दिन बाद 5 जनवरी को कार्यवाहक राष्ट्रपति का पद संभाला था।









